August 26, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

ब्रेकिंग न्यूज़: कोल्ड स्टोरेज में कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कोल्ड स्टोरेज में कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल कंप्रेसर फटने की वजह से कोल्ड स्टोरेज का लेंटर गिर गया। लेंटर के मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। यह मामला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 27 लोग मलबे के नीचे दबे हुए बताए जा रहे थे। इन सभी को बाहर तो निकाल लिया गया है, जिनमें से 5 की मौत हो गई। अन्य सभी घायल हैं। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। NDRF की यूनिट पूरा मलबा हटाने तक यह ऑपरेशन चलाएगी। वहीं घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।