April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन का राजभवन पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत

कल 23 फरवरी को लेंगे शपथ
रायपुर,

कल 23 फरवरी को लेंगे शपथ
कल 23 फरवरी को लेंगे शपथ

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन का आज यहां राजभवन आगमन पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन तथा उनके परिजन उपस्थित थे। मनोनीत राज्यपाल का परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजभवन में प्रवेश कराया गया।
    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन प्रदेश के 9 वें राज्यपाल के रूप में कल 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11:30 बजे शपथ लेंगे।