धमतरी । लोगों को फोन लगा कर खाते का गोपनीय कोड पूछ कर रकम पार कर देना अब ऑनलाइन ठगी का ये पैंतरा पुराना हो चुका है। सातिर ठगों ने अब सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। धमतरी जिले में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां जालसाल शिकायत के नाम पर पंचायत सचिव और सरपंचो को कार्रवाई का डर दिखाकर पैसो की मांग कर रहे हैं।
बता दे कि कुरुद जनपद में आने वाले अटंग पंचायत के सरपंच और सचिव को ठगों ने अपने जाल में फंसा कर 20 हज़ार रुपये अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। दरअसल हाल में धमतरी में नए कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने पद सम्हाला है। ठगों ने सचिव और सरपंच को फोन लगा कर खुद को कलेक्टर ऋतू राज रघुवंशी बताया। पंचायत के फ़ाइल और कामकाज में गड़बड़ी की बात की। फिर जनता से मिली शिकायत का हवाला देकर कार्रवाई करने की बात कही।
इसके बाद ठग ने कार्रवाई रोकने के नाम पर फौरन रकम की मांग की। डरे सहमे सचिव और सरपंच ने तुरंत ही बताए गए अकाउंट नम्बर पर 20 हज़ार डाल दिये। बाद में जब दोनों को ठगे जाने का पता चला तब पूरे मामले की जानकारी पंचायत विभाग को दी गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन जालसाजो से सावधान रहने की अपील लोगो से कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र