जशपुर. छत्तीसगढ़ के मुंगेली और जशपुर में 3 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है. जशपुर में 2 पंचायत सचिवों पर 75 लाख का घोटाला करने का आरोप है. वहीं मुंगेली में जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है.
दरअसल, जशपुर में कार्य में घोर लापरवाही बरतने वाले दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है. सचिव भजमोहन पात्रे, बाबू साजबहार और जगन्नाथ जायसवाल को निलंबित किया गया है.
पंचायत सचिव जगन्नाथ जायसवाल को 75 लाख राशि गबन के आऱोप में निलंबित किया गया है. साप्ताहिक बैठक नहीं लेने, गौठन के कार्य और मुख्यालय में अनुपस्थित संबंधित शिकायतें थीं. जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव ने कार्रवाई की है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र