हिंडनबर्ग रिपोर्ट रिपोर्ट के बाद अडानी की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। अब भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) भी इस मामले को लेकर अलर्ट हो गया है। केन्द्रीय बैंक ने भारतीय बैंकों से कहा है कि अडानी ग्रुप को दिए गए कर्ज की पूरी जानकारी मांगी है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अडानी समूह को कब कितना कर्ज दिया गया है, बैंकों को इसकी पूरी जानकारी देने को कहा गया है।
बता दें कि भारतीय बैंकों का अडानी ग्रुप पर करीब 80,000 करोड़ रुपये का कर्ज है, जो ग्रुप के कुल कर्ज का 38 फीसदी हिस्सा है। कुछ बैंक अधिकारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों ने भी बैंकों से अडानी ग्रुप पर उनके एक्सपोजर के बारे में जानकारी मांगी है। हालांकि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने के बाद बैंक निवेशकों की चिंता दूर करने में जुटे हुए हैं।

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!