येरुशलम, इजरायल ने गुरुवार को गाजा पट्टी की ओर से दागे गए रॉकेट के जवाब में हमास के हथियार निर्माण स्थल पर हमला किया।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने यह जानकारी दी।
इससे पहले इजरायली सेना ने गुरुवार रात को गाजा में हमले की पुष्टि की थी।
आईडीएफ ने टि्वटर पर कहा कि आज गाजा की ओर से इजरायल में रॉकेट दागे जाने के जवाब में आईडीएफ के लड़ाकू विमानों ने हमास आतंकवादी संगठन से संबंधित एक हथियार निर्माण स्थल के साथ-साथ कच्चे रासायनिक सामग्री के एक उत्पादन स्थल पर हमला किया।
आईडीएफ ने गाजा से होने वाली सभी आतंकवादी गतिविधियों के लिए हमास को जिम्मेदार बताया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र