गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जिले में नव पदस्थ कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह एवं आनंद रूप तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना परिचय देते हुए नए कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर महोबिया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का अवलोकन किया। उन्होने अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टरों के बैठक कक्षों सहित अरपा सभा कक्ष, वीसी रूम, जिला निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, नाजिर, वित्त, डीएमएफ, अधीक्षक, आवक-जावक आदि शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त की।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल