रायपुर, नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर में अपने शासकीय आवास कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और आमजनों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने मंत्री डॉ. डहरिया को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में बताया। लोगों ने नगरीय प्रशासन मंत्री को अपनी विविध समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवेदन भी प्रस्तुत किए। इस पर डॉ. डहरिया ने लोगों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि मंत्री डॉ. डहरिया से लोग प्रत्येक मंगलवार को स्वप्रेरणा से मिलते है और अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन भी प्रस्तुत करते है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र