सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भीषण एक्सीडेंट हुआ है। मोरवा थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार 2 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा मोरवा थाने के मुड़वानी पुलिया के पास हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि अपाचे गाड़ी की परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप वाहन के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से एनसीएल के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक कहां के रहने वाले थे अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच कर रही है।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल
Silver Rate: चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें दिल्ली-UP-बिहार समेत इन शहरों में आज का रेट