भोपाल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस के आईपीएस (IPS) और जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 26 जनवरी को दिल्ली में इन जवानों को पदक से नवाजा जाएगा। वीरता के लिए पुलिस पदक (PMG) से 4, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPM) से 4 और मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक (PM) से 17 जवानों को सम्मानित किया गया है।
नक्सलियों को ढेर करने के लिए बालाघाट आईजी संजय कुमार को सम्मान मिलेगा। फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन के लिए स्पेशल के डायरेक्टर शाशिकांत शुक्ला का भी चयन हुआ है। सराहनीय कार्यों के लिए 17 पुलिस अफसरों को इनाम दिया जाएगा।

More Stories
ईडी की बड़ी छापेमारी: भारतमाला परियोजना घोटाले में 66.9 लाख रुपये नकद और 37 किलो चांदी जब्त, जांच जारी
मुंगेली जिला चिकित्सालय में 7 वर्षीय गौरव का सफल टॉन्सिल ऑपरेशन, जटिल सर्जरी से मिली राहत
सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण