नई दिल्ली. कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। कहा था कि सरकार ने इस बारे में कोई सबूत पेश नहीं किये। इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस चौतरफा घिर गई है। खुद जयराम रमेश ने इससे किनारा किया और कहा कि यह दिग्विजय सिंह का बयान निजी बयान है। अब मामले में खुद राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है।
जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान पर चुप्पी तोड़ी है। राहुल गांधी ने कहा, “हम दिग्विजय सिंह के निजी विचारों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनके विचार उनके खुद के हैं। हम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि सशस्त्र बल असाधारण रूप से अपना काम कर रहे हैं और उन्हें इसका प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है”।
क्या कहा था दिग्विजय ने
एएनआई के मुताबिक, कल दिग्विजय सिंह ने कहा था, “हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि कर्मियों को एयरलिफ्ट किया जाना चाहिए, लेकिन पीएम मोदी सहमत नहीं हुए। ऐसी चूक कैसे हुई? आज तक संसद के समक्ष पुलवामा पर कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई।”

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!