April 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

दिल्ली के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप दोपहर को 2 बजकर 30 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल था। इसने कहा कि नेपाल में आज दोपहर 2:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली एनसीआर में 5 सेकेंड से ज्यादा देर तक धरती कांपती रही।

बता दें कि नए साल में दिल्ली में अब तक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत भूकंप के झटकों के साथ हुई थी। इसके बाद 5 जनवरी को भी भूकंप आया था।  मंगलवार को दिल्ली एनसीआर के अलावा, उत्तर प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अभी तक रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता और किसी नुकसान की सूचना नहीं थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही, लोग सहम गए और घरों के बाहर दौड़ पड़े।