टोक्यो. जापान में जनवरी में अब तक कोरोना वायरस महामारी से संबंधित 8,103 मौतें हुई है।
जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश भर में कोविड-19 से 326 लोगों की मौत हुई है। पिछले 12 दिनों में इस बीमारी से पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 की शुरुआत से जापान में कोविड से संबंधित मौतों में वृद्धि हो रही हैं। महामारी के कारण 2020 से अब तक कुल 65,400 लोगों की मौत हो चुकी है। अक्टूबर में 1,800 लोगों की, इसके बाद नवंबर में 3,000 से अधिक और दिसंबर में 7,600 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। इन सभी मौतों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 97 प्रतिशत रही हैं।
जापान में अगर जनवरी में इसी तरह कोरोना वायरस लोगों की मौत होती रही तो यह आंकड़ा इस माह के अंत तक 10 हजार से अधिक हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौतों की संख्या में वृद्धि बीमारी की जटिलताओं के बढ़ते जोखिम के कारण नहीं हुई है, बल्कि कोविड-19 के कारण निमोनिया और हृदय संबंधी विकारों, स्ट्रोक और दिल के दौरे से अधिक मौतें हुई हैं।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने