भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का ये लोग क्या बिगाड़ लेंंगे और ऐसे लोगों से जनता भी निपट लेगी।
श्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का नाम संबोधित करते हुए कहा कि कोई संघ का क्या बिगाड़ लेगा। कई लोग चले गए। आरएसएस देशभक्तों का संगठन है। देश के लिए जीने और मरने वाले लाखों-लाख स्वयंसेवक तैयार हो गए हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस के लोगों की कुंठा नहीं समझ आ रही। कांग्रेस के लोग देख लेंगे, निपटा देंगे, ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, पर ये समझना चाहिए कि ऐसे लोगों को जनता भी निपटा देगी।
प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के संदर्भ में श्री चौहान ने कहा कि आखिर वे भी इंसान है, उनका मान-सम्मान है, उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए।
दरअसल श्री भूरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कांग्रेस आरएसएस की शाखा में जाने वाले अधिकारियों की सूची तैयार करेगी। कई लोग शाखा में जाकर फोटो ले रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं, उनकी सूची तैयार करनी पड़ेगी।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि कर्मचारी अपनी सीमा में रहकर कानून का पालन करें, अगर कर्मचारी अधिकारी अपने मर्यादा के खिलाफ जाकर काम करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने