मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सरकारी डॉक्टर को लोकायुक्त (Lokayukta) ने 3 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। आरोपी डॉक्टर ने झोलाछाप डॉक्टर से 5 हज़ार की रिश्वत मांगी थी।
दरअसल, झोलाछाप क्लीनिक संचालक मुन्नालाल कुशवाह ने ग्वालियर लोकायुक्त एसपी से इस संबंध में शिकायत की थी। फरियादी ने शिकायत में बताया था कि गोहद न्यायालय में चल रहे एक प्रकरण में उसके पक्ष में साक्ष्य देने के लिए मामले की जांच कर रहे भिंड जिला चिकित्सालय में पदस्थ सर्जन डॉ जीआर शाक्य उससे 5 हजार रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत की जांच कराने के बाद सही पाए जाने पर आज लोकायुक्त की टीम ने मुरार इलाके की अशोक कॉलोनी स्थित घर पर ही डॉ शाक्य को 3 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फरियादी ने बताया कि आरोपी को 2 हजार रुपये पहले दे चुका था। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

More Stories
इश्क का खौफनाक अंत! शादी को लेकर विवाद के बाद प्रेमी ने की हत्या, पेट्रोल डालकर शव जलाया; ऐसे खुला पूरा राज
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
Baruipur Mob Lynching Case: बारूईपुर मॉब लिंचिंग में एक और गिरफ्तारी, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज