भोपाल। मध्यप्रदेश में शहरों का नाम बदलने की फेहरिस्त में पिछले साल होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुर कर दिया गया था. लेकिन रेलवे स्टेशन का नाम नहीं बदला था. अब होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर नर्मदापुरम स्टेशन हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने परिवहन प्रमुख सचिव को आदेश भेजा है.
दरअसल 8 फरवरी 2022 को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जंयती पर मंच से होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया था. इसके बाद दिल्ली से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की गई थी और नए बोर्ड भी लगवाए गए थे. लोग अब नए नाम का ही उपयोग कर रहे हैं.
हालांकि होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम हो गया था, लेकिन स्टेशन का नाम परिवर्तित नहीं हुआ था. रेलवे स्टेशन पर नर्मदापुरम के बोर्ड जरूर लगा दिए गए थे, लेकिन उसे भी हटा दिया गया था. अब केंद्र से आदेश जारी होने के बाद रेलवे स्टेशन का नाम भी नर्मदापुरम परिवर्तित किया गया है.

More Stories
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाएगी करौंदे की चटपटी चटनी! स्वाद भी लाजवाब, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे
मम्मी बनीं करिश्मा तन्ना! गुरु पूर्णिमा पर घर आया नन्हा राजकुमार, वरुण बंगेरा संग शेयर की खुशखबरी