रायपुर। शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज 1.30 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच होने वाला है। इससे पहले टिकटों की मारामारी के बीच कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग स्थानों से छापेमारी कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस साथ ही 66 टिकट जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार मैच से एक दिन पहले दलाल एक हजार कीमत की टिकट को पांच हजार रुपए में खुलेआम बेच रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने के निर्देश पर एएसपी सिटी अभिषेक माहेश्वरी ने विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने गुरुवार रात सिविल लाइन क्षेत्र के कटोरा तालाब के पास क्रिकेट मैच टिकटों की कालाबाजारी करते धमतरी जिले के कुरूद के गांधी चौक निवासी राहुल वारयानी (27), आकाश वारयानी (25) पकड़कर उनके कब्जे से 25 नग टिकट बरामद किया।
इसी क्रम में शुक्रवार को टिकरापारा क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका के पास टिकटों की कालाबाजारी करते पचपेड़ी नाका सुधर्म जैन विहार कालोनी निवासी तनमय जैन (22) और महावीरनगर गुरूद्वारा के पास, न्यू राजेंद्रनगर निवासी अमनदीप सिंह (26) को पकड़कर उनके कब्जे से 19 नग टिकट जब्त किया, जबकि गंज इलाके में टिकट की कालाबाजारी करते पुरानी बस्ती के रोहित कुमार झा (21),भाठागांव के अब्दुल सलाम (22),फेस टू रावतपुरा कालोनी के आदित्य श्रीवास्तव (23), प्रोफेसर कालोनी के अशोक दुबे (33) और महमाईपारा के अभिषेक सिंह (22) को पकड़ा गया।इनके पास से 22 टिकट बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ थाने में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में पुलिस अलर्ट हो गई है।

More Stories
हार्दिक पांड्या को लगी नई चोट, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर; टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें
उधारी के 5 हजार रुपये मांगना पड़ा भारी! ढाबे में घुसकर महिला से मारपीट, 24 घंटे में गिरफ्तार हुए दो सगे भाई
IND vs AFG ODI Series 2026: टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद अब वनडे में अफगानिस्तान की बारी, जानिए पूरा शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग