भोपाल, 8 वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आज यहां प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 24 जनवरी तक आयोजित होने वाला यहा आयाेजन यहां मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नालॉजी परिसर में प्रारंभ होगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए विज्ञान महोत्सव में आए प्रतिभागियों और मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि वे सभी का इस अवसर पर अभिनंदन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के अमृत काल में आयोजित यह महोत्सव विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तरक्की में मददगार साबित होगा।

More Stories
विधायक चातुरी नंद का जन्मदिन जनसेवा के रूप में धूमधाम से मनाया गया
मनमीत सिंह छाबड़ा बने सांसद प्रतिनिधि
सिंदूर पार्क कार्यक्रम : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज – मुख्यमंत्री ने दी बधाई