वाशिंगटन, अमेरिका में 06 जनवरी 2021 को हुए कैपिटोल दंगे में शामिल होने के आरोप में अमेरिकी सेना के तीन नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया है।
यह जानकारी अदालत के दस्तावेज से मिली।
दस्तावेज में यह दिखाया गया है कि मीका कूमर , जोशुआ एबेट और डॉज डेल हेलोनेन को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक शिकायत के अनुसार इन नौसैनिकों की जांच की शुरुआत हमलों के दिन के इंस्टाग्राम पोस्ट और वीडियो फुटेज से हुई थी। इन तीनों ने कैपिटोल के अंदर 52 मिनट बिताएं और वहां तस्वीरें ली।
कानून प्रवर्तन ने 06 जनवरी के बाद से 18 महीनों में लगभग 900 गिरफ्तारियां की और 325 से अधिक लोगों को दोषी ठहराया जिनमें से कुछ ने कैपिटोल में तोड़फोड़ की।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र