अदरक एक ऐसी चीज है जो गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम में भारतीय घरों में मिलती हैं। इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकात है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही ये हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। सर्दियों में होने वाली खांसी और जुकाम से बचाव के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। गले की खराश में होने वाले दर्द से छुटकारे के लिए एक छोटे से अदरक का टुकड़ा काफी है। यहां जानिए इसके कुछ फायदे और सर्दी में होने वाली परेशानी से निपटने के तरीके।
इम्यून बूस्टिंग में मददगार
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में अदरक कमाल कर सकता है। कोरोना काल में जब हर कोई इम्यूनिटी बूस्ट करने के बारे में सोच रहा था तब अदरक और इससे बनने वाली चीजें रामबाण साबित हुई थीं। ऐसे में अब इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
वायरल से होगा बचाव
स्टडीज की मानें तो इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं जो सांस संबंधी वायरय से लड़ने में मददगार होते हैं। हालांकि इसके लिए आपको फ्रेश अदरक का इस्तेामल करना होगा।
सूजन और खुजली से आराम
अदरक में एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं, जो गले में खराश होने पर दर्द और गले में खराश-खुजली से छुटकारा दिला सकते हैं। अदरक टॉन्सिालिटिस के दर्द में बेहतरीन है। अदरक खाने के बाद टॉन्सिल्स के दर्द में आराम मिल सकता है।
कैसे करें अदरक को डायट में शामिल
चाय में मिलाएं- गले की खराश हो या फिर बंद नाक, सभी से छुटकारे के लिए सबसे इफेक्टिव तरीका है कि आप इसे चाय में मिलाएं। अगर आप चाय पीना पसंद नहीं करते हैं तो आप सूखे अदरक को उबालकर चाय बना रकते हैं।
भूने हुए में मिलाएं काला नमक- कच्चा अदरक आसानी से बाजार में मिल जाएगा। फिर करना यह कि इसे आंच पर भूनकर अच्छे से छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इसमें काला नमक छिड़क कर खाएं।

More Stories
तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा: पिता-बेटी बह गए, पिता का शव बरामद, बेटी की तलाश जारी
मछली पालन से आत्मनिर्भर बने प्रकाश धीवर, 20 लोगों को रोजगार देकर बना प्रेरणास्त्रोत
राज्यपाल रमेन डेका ने ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश