ग्राम पंचायत डोंगरीडीह में जोरो से अवैध खनन!
बलोदाबाजार//दि बीबीसी लाइव :
जिले में अवैध रेत का कारोबार काफी फल फूल रहा है। प्रशासन की उदासीनता के चलते रेत माफिया बेखौफ खेल खेल रहे हैं।
आपको बता दें की जिले के कसडोल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पुल के नीचे से दिन दहड़े महानदी का सीना चीर कर रेत माफिया रोजाना अवैध खनन कर रहे हैं।
खनिज विभाग चैन की नींद सो रही है। मेन रोड के बाजू से ही रोजाना सैकडो ट्रैक्टर रेत का अवैध खनन कर रेत माफिया चांदी काट रहे हैं।
खनन विभाग देख कर भी अनदेखा कर रहा है, इससे साफ जाहिर होता है की इसमें इनकी मिली- भगत दिख रही है!
अवैध खनन से रोजाना शासन का लाखो की राजस्व / रॉयल्टी की हानि हो रही है और खनिज विभाग मुक दर्शक बने सब खेल देख रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र