सूरजपुर. मेरा नाम मीना कुशवाहा है, मैं ग्राम पंचायत शिवप्रसादनगर, जनपद पंचायत भैयाथान, जिला सूरजपुर से हूं। मैं अकेली विकलांग महिला, पेंशन के सहारे अपना जीवन व्यापन करती हूं। पहले मै कच्चे के मकान में अकेले निवास करती थी, बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था। जिससे मुझे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मैं आर्थिक रूप से व शारीरिक रूप से कमजोर थी। मुझे एक दिवस सचिव के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास आना ज्ञात हुआ फिर 2019-20 में मेरा आवास स्वीकृत हुआ जिसकी राशि आने पर आवास निर्माण अपने भतीजे के सहयोग से पूरा करवाई। पक्का आवास होने से मेरी दिनचर्या काफी सुविधाजनक हुई। मैं अपने पक्के का मकान पाकर खुश हुं जिसके लिए शासन का आभार व्यक्त करती हूं।

More Stories
रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों में खाद्य विभाग की छापेमारी; सैंपल जांच के लिए भेजे
कृषि विश्वविद्यालय का पेपर लीक कांड: मुख्य आरोपी प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 36 घंटे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा