April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

ठेकेदार ने पत्नी और 4 बच्चों के साथ खाया जहर, हालत गंभीर

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में ठेकेदार ने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. चार बच्चों के साथ पति-पत्नी ने बीती रात जहर खाया (contractor ate poison) है. इसकी वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है. डायल 100 के माध्यम से पुलिस के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली और परिवार के सभी लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चल रहा है. बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. बाकी सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

कॉन्ट्रैक्ट पूरा नहीं कर पाने पर खाया जहर

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला खजूरी थाना (Khajuri Thana) क्षेत्र के बैरागढ़ कलां का है, जहां ठेकेदार किशोर जाटव ने परिवार के 6 सदस्यों के साथ जहर का सेवन कर लिया. जिसमें उम्र 8 से 14 साल के चार बच्चे भी शामिल है. ठेकेदार ने मकान बनाने के कई कॉन्ट्रैक्ट के काम लिए थे. काम पूरा नहीं कर पाने की वजह से परिवार के साथ जहर खाने बात सामने आई है. जिला प्रशासन टीम मौके पर पहुंची और खजूरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बिजली विभाग के रिटायर्ड क्लर्क की हत्या

भोपाल में बिजली विभाग के रिटायर्ड क्लर्क सतीश मोहेटकर की हत्या (Retired clerk Satish Mohetkar murder) कर दी गई है. पिपलानी थाना (Piplani Police Station) क्षेत्र के भेल नगर स्थित घर में सतीश अकेले थे. मृतक सतीश मोहेटकर के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. हाथ और पैर कपड़े से बंधे थे. किसी ने बेरहमी से उनकी हत्या की है. पुलिस को आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. पिपलानी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.