रितिक रोशन के बर्थडे पर उनके करीबी और फैन्स बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान ने एक मोंटाज शेयर करके उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सुजैन के पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के मैसेज ने भी सबका ध्यान खींचा है। वहीं सुजैन ने रितिक को जिस तरह से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं उससे फैन्स कन्फ्यूज हो रहे हैं। कई लोगों को लग रहा है कि क्या सुजैन ने रितिक और सबा की शादी की हिंट दी है।
क्लिप में दिखे सबा, अर्सलान
सुजैन खान और रितिक रोशन को अलग हुए लंबा वक्त बीच चुका है। दोनों अपने बच्चों की साथ में को-पेरेंटिंग कर रहे हैं और एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड्स मानते हैं। तलाक के बाद भी दोनों की बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती है। सुजैन ने रितिक के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट किया है। उन्होंने रितिक की की बच्चों और फैमिली की साथ तस्वीरों की क्लिप्स और वीडियोज इकट्ठे किए हैं। इनमें कई जगह सुजैन के साथ अर्सलान और रितिक के साथ सबा दिखाई दे रही हैं। सभी लोग परिवार की तरह एंजॉय कर रहे हैं।
सुजैन ने लिखा ये मैसेज
सुजैन ने इस वीडियो के साथ लिखा है, हैपी बर्थडे Rye… तुम्हारी जिंदगी का सबसे अच्छा और सबसे मजबूत हिस्सा तुम्हारा इंतजार कर रहा है। ईश्वर तुम्हें ढेर सारा आशीर्वाद दें। 10 जनवरी 2023 से और ऊंचाइयां छुओ।
सुजैन के पोस्ट पर अर्सलान का कमेंट
सुजैन के पोस्ट पर अर्सलान गोनी ने लिखा है, हैपी बर्थडे… तुम्हारा आने वाला साल बेहतरीन हो।
इस पोस्ट पर लोगों के भी कई कमेंट्स हैं। एक ने लिखा है, जो लोग मेरी तरह कनफ्यूज हैं वो हाथ उठाएं। कुछ लोग सुजैन के मैसेज से कयास लगा रहे हैं कि शायद वह नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं जिसे उन्होंने जिंदगी का बेस्ट पार्ट लिखा है।
शादी की भी हैं रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स की मानें तो रितिक और सुजैन दोनों लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। रितिक सबा आजाद के साथ डेटिंग कर रहे हैं और सुजैन की लाइफ में अर्सलान गोनी आ चुके हैं। दोनों कपल्स साथ में अच्छा वक्त बिताते हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रितिक और सबा जल्द शादी कर सकते हैं।

More Stories
पैरी नदी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार! 3 मशीनें और हाईवा जब्त, साय सरकार की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 13 राज्यों में दस्तक, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, अगले हफ्ते छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में एंट्री
रेलवे फाटक पार करने से पहले पढ़ लें ये खबर! 540 लोगों को दी गई चेतावनी, 12 जून तक चलेगा विशेष अभियान