इंदौर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज एक दिन की यात्रा पर इंदौर आएंगी और यहां ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू दिल्ली से सुबह विशेष विमान से रवाना होकर लगभग सवा ग्यारह बजे इंदौर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर 2:55 बजे गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन भी होगा।
सम्मेलन के समापन पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु शाम 5:15 बजे इंदौर से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल