June 14, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

CCTV फुटेज आया सामने, युवक को दौड़ा दौड़ाकर चाकू मारा, सभी आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर. कुम्हारी में बदमाशों का एक दिल दहला देने वाला वीडियों सामने आया है। वीडियों में कुछ बदमाश एक युवक को दौड़ा दौड़ाकर हाथ मुक्कों के बाद चाकू मारते हुये दिखाई दे रहे है। इस मामले में पीड़ित युवक की मौत हो गई है। वहीं, आरोपी अब भी फरार है, जिन्हें पुलिस पकड़ लिया है। घटना के कुम्हारी थाना की है

जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी की रात देवबलौदा निवासी मृतक प्रवीण यादव 22 वर्ष अपने दोस्त विनय, मोहन यादव, खिलेश सिंह के साथ दशमेश ढ़ाबा खाना खाने गया था। रात करीब 12 बजे के आसपास खाना खाने के बाद सभी प्रवीण की एक्टिवा में पेट्रोल डलवाने के लिए ढ़ाबे के पास में ही आनंद पेट्रोल पंप गये। इस दौरान एक बाइक और स्कूटी में चार लड़के भी शराब के नशे में वहां पहुंचे। पेट्रोल डलवाने के दौरान प्रवीण और आरोपी युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ गया कि आरोपी युवकों ने प्रवीण और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने लगे। इस बीच आरोपियों ने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया। चाकू देखकर प्रवीण और उसके दोस्त सड़क पर ही जान बचाकर दौड़ने लगे। इतने में आरोपियों ने प्रवीण को दौड़कर पकड़ लिया और उसे पिटते हुये चाकू से उसके पेट व अन्य हिस्सों पर वार कर दिया।

इस हमले में प्रवीण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से ही फरार हो गये। इधर गंभीर हालत में प्रवीण को मेकाहारा लाया गया था। यहां पर उपचार के दौरान प्रवीण ने गुरूवार को दम तोड़ दिया।  पुलिस पर आरोप हैं कि इस मामले में घटना की सूचना क बाद पुलिस भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। फिलहाल आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है