मुंबई. एअर इंडिया की फ्लाइट में न्यूयॉर्क से आ रही महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी एस. मिश्रा को वेल्स फार्गो एंड कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कहा- हम प्रोफेशनल बिहेवियर के हायर स्टैंडर्ड पर काम करते हैं। हमारे कर्मचारी की ऐसी हरकत माफी के काबिल नहीं है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था और उसके गायब होने की जानकारी वेल्स फार्गो कंपनी के अमेरिका स्थित कानूनी विभाग को भेजी थी।
मुंबई में आरोपी के घर सिर्फ मेड मिली
उधर, मुंबई में कुर्ला स्थित आरोपी के घर पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस पहुंची। यहां पुलिस को आरोपी और उसका परिवार नहीं मिला। घर पर काम करने वाली मेड संगीता मिली। उसने बताया कि इस घर में 3 बच्चे एक महिला के साथ रहते हैं। वह परिवार के सदस्यों का नाम नहीं जानती, लेकिन लास्ट नेम मिश्रा है।
संगीता पिछले एक साल से इस घर पर काम कर रही है। बुधवार तक पूरा परिवार इसी घर पर था। गुरुवार को संगीता छुट्टी पर थी। शुक्रवार जब आई तो देखा घर बंद है। संगीता ने बताया कि मिश्रा परिवार ने बताया भी नही की वो कहां जा रहे हैं। इससे पहले हर बार जाने से पहले परिवार बताकर जाता था, घर पर रखी कार भी उन्हीं की है।
पीड़ित महिला और आरोपी की वॉट्सऐप चैट सामने आए
जिस महिला पर आरोपी एस मिश्रा ने एअर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब की थी। उसकी घटना के अगले दिन से वॉट्सऐप पर चैट शुरू हो गई थी। 27 नवंबर की चैट में पीड़ित महिला आरोपी से पांच हजार रुपए मिलने की बात कहती है। वह बताती है कि इससे उसकी बेटी और दामाद बेहद नाराज हैं, लेकिन मैंने उन्हें कंप्लेन फाइल करने से रोका यह कहते हुए की आरोपी को बेहद पछतावा है।
इसके जवाब में आरोपी पीड़ित का शुक्रिया करता है और आरोपी पीड़ित महिला को जल्द से जल्द पैसे देने की बात करता है। वह माफी मांगते हुए कहता है कि आइंदा ऐसी हरकत कभी नहीं होगी।
फिर 28 नवंबर को आरोपी पीड़ित महिला को बताता है की उनके कपड़े साफ-सफाई के लिए भेजे गए हैं जो उन्हें अगले दिन लौटा देगा। इसके बाद कहता है की वह उन्हें 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर रहा है। पीड़ित महिला पैसे मिलने की पुष्टि करती है और आरोपी से बेंगलुरु पहुंचने की बात कहती है।
आरोपी महिला से कहता है की वह उनसे जुड़ी तमाम चीजों को रविवार तक उन तक पहुंचा देगा। इसके बाद दोनों के बीच चार दिसंबर को दुबारा चैट होती है, जिसमें आरोपी द्वारा महिला के घर कुरियर पहुंचाया जाता है।
महिला की बेटी ने आरोपी को उसके द्वारा भेजे गए 15 हजार रुपए यह कहकर लौटा दिए कि पैसों से इस मामले की भरपाई नहीं हो सकती है।
अगले ही दिन यानी 5 दिसंबर को महिला के मोबाइल फोन से आरोपी के फोन पर एक और मैसेज जाता है, जो महिला की बेटी भेजती है। इस मैसेज में बताया जाता है की पीड़ित महिला पूरी घटना से सदमे में है। परिवार बेहद नाराज है। पीड़ित महिला की बेटी कहती है की मामले की भरपाई पैसों से नहीं होगी और 15 हजार रुपए आरोपी को लौटा देती है।
26 नवंबर को हुई थी घटना
एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने