मुंबई. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 562.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 69.1 करोड़ डॉलर घटकर 562.8 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 30 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 30.2 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 498.2 अरब डॉलर रह गयी। हालांकि इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 35.4 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 41.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 80 लाख डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.18 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 5.16 अरब डॉलर पर स्थिर रही।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने