रायपुर। रायपुर और दुर्ग-भिलाई समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर विभाग ने कारोबारियों पर छापेमार कार्रवाई की है। शुक्रवार को बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स और सप्लायर्स के ठिकानों पर जांच जारी है। रायपुर में आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप पर छापा पड़ा है, तो वहीं दुर्ग-भिलाई में फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकानों पर जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी शामिल हैं। वहीं 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साथ ये अधिकारी करीब 20 ठिकानों पर मौजूद हैं। बंसल इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड देवेंद्र नगर रायपुर में भी कार्रवाई जारी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब कई गाडिय़ों में आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारियों के घरों और व्यावसायिक जगहों पर पहुंचे और जांच शुरू की।
सूत्रों के अनुसार, जिन ठिकानों पर आयकर टीम मौजूद है, उनमें हीरापुर में आरके रोडवेज शामिल है, जो सीमेंट का बड़ा कारोबार करती है। इसके अलावा स्वास्तिक ग्रुप के नरेंद्र अग्रवाल, रोशबे रिसॉर्ट के आशीष अग्रवाल, जगदीप बंसल और सहेली ज्वेलर्स दुर्ग एवं श्री स्?वास्तिक ग्रुप सुनील साहू शामिल हैं।इससे पहले भी ईडी और आईटी की टीम ने प्रदेश के कई जिलों में कारोबारियों और अधिकारियों के ठिकानों में छापा मारा था। अब एक बार फिर से कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने