लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।
श्री आदित्यनाथ ने आज ट्वीट किया, “देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। माता कांगड़ा देवी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।
उल्लेखनीय है कि श्री जयराम ठाकुर का हिमाचल प्रदेश के मंडी में छह जनवरी 1965 को जन्म हुआ था। वह वर्तमान में सराज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है।

More Stories
16 जून से स्कूलों में बजेगी नई शुरुआत की घंटी! हर ब्लॉक में खुलेंगे नए स्वामी विवेकानंद स्कूल, शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य
25 साल बाद ‘लगान’ की गौरी को देखकर भावुक हुए फैंस! ग्रेसी सिंह का वीडियो हुआ वायरल
वैश्विक संकट के बीच भारत को बचा रही घरेलू मांग! निर्मला सीतारमण ने बताईं अर्थव्यवस्था की बड़ी चुनौतियां