नयी दिल्ली. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया।
श्री शाह ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में भय एवं अपराध मुक्त एक जन-कल्याणकारी शासन की नींव रखने वाले श्री कल्याण सिंह जी को उनकी जयंती पर स्मरण कर नमन करता हूँ। प्रदेश के गरीब, वंचित एवं किसानों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए उनका संघर्ष हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा।
श्री सिंह का जन्म पांच जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी राजपूत और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था। श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और कई बार अतरौली के विधानसभा सदश्य के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। श्री सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे। वह प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक चेहरों में एक इसलिए माने जाते हैं, क्योंकि इनके पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना घटी थी।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल