वाशिंगटन, अमेरिका में नव वर्ष( 2023 )के शुरुआती तीन दिनों के अंदर हुयी गोलीबारी में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं।
गैर सरकारी संगठन ‘गन वायलेंस आर्काइव’ की ओर से मंगलवार को जारी डेटा में यह बात सामने आयी है। आंकड़ों के मुताबिक, साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका में 131 लोग गलती से या जानबूझकर मारे गए हैं और 313 घायल हुए हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि गोलीबारी में दो बच्चे और 11 किशोर मारे गए हैं और 34 किशोर तथा तीन बच्चे घायल हुए हैं। इसके अलावा, 2023 की शुरुआत के बाद से सामूहिक गोलीबारी की छह घटनाएं हुई हैं, जिनमें चार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल