June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कांग्रेस का महाधिवेशन, तारीखों का हुआ ऐलान, यूथ एजुकेशन, रोजगार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाले महाधिवेशन और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. जयराम रमेश और के सी वेणुगोपाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि, कांग्रेस का महाधिवेशन 24, 25 और 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ में होगा. महाधिवेशन के दौरान पॉलिटिकल, इकोनॉमिक, इंटरनेशनल अफेयर्स, फार्मर्स एग्रीकल्चर, सोशल जस्टिस, यूथ एजुकेशन और रोजगार पर चर्चा होगी. इस दौरान कांग्रेस वर्किंग कमिटी का इलेक्शन भी होगा.