KKR vs MI IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 65वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। जहां KKR प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस सम्मान बचाने के लिए खेलेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है और टीम के खाते में 11 अंक हैं। लगातार हार, खिलाड़ियों की चोट और खराब पावरप्ले प्रदर्शन ने KKR की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। इसके लिए उसे अपने बाकी दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।
बता दें कि KKR और MI के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मैच से पहले आइए जानते हैं हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, मौसम और दोनों टीमों से जुड़ी अहम जानकारी।
बारिश बिगाड़ सकती है KKR का खेल
Accuweather के मुताबिक मैच के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यदि बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में KKR के 13 मैचों में 12 अंक हो जाएंगे और टीम आखिरी लीग मैच जीतकर भी अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। इससे उसकी प्लेऑफ राह और कठिन हो सकती है, क्योंकि फिर उसे दूसरी टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर निर्भर रहना पड़ेगा।
वहीं अगर मुंबई इंडियंस यह मुकाबला जीत लेती है तो KKR का अगला और आखिरी लीग मैच सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाएगा।
ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस मैदान पर टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 163 रन रहा है।
काली मिट्टी से बनी इस पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स प्रभावी होने लगते हैं। एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान हो जाता है।
हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?
आईपीएल इतिहास में KKR और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस का दबदबा साफ नजर आता है। MI ने 25 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि KKR सिर्फ 11 मुकाबले जीत सकी है।
KKR और MI की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडेय, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना।
मुंबई इंडियंस (MI)
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दूल ठाकुर
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर शाम 7:30 बजे से Star Sports के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

More Stories
धारदार चाकू से हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
रायपुर: कोल लेवी वसूली मामले में ACB/EOW ने 1000 पन्नों का पूरक चालान पेश किया
सूरजपुर में बाल विवाह रोकने की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी बनाए गए