लखनऊ. उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी खबर है. कई IAS अफसरों को प्रमोशन दिया गया. इस संबंध में नियुक्ति विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया है. 1998 बैच के 6 IAS अफसर प्रमुख सचिव बने. आलोक कुमार तृतीय और अनिल सागर प्रमुख सचिव बने हैं.
जारी आदेश के मुताबिक अनिल कुमार और अजय चौहान भी प्रमुख सचिव बने. पंधारी यादव और नीना शर्मा भी प्रमुख सचिव बनीं. 1 जनवरी से नए पद पर अफसर पदभार ग्रहण करेंगे. इसके अलावा 2007 बैच के 9 IAS अफसर सचिव रैंक में प्रमोट हुए हैं. नोएडा डीएम सुहास एलवाई सचिव पद पर प्रमोट हुए.
शीतल वर्मा और आलोक तिवारी सचिव पद पर प्रमोट हुए. चैत्रा वी, नवीन कुमार के साथ मुथुस्वामी भी सचिव पद पर प्रमोट हुए हैं. इसके अलावा प्रभु नारायण सिंह और अभय सचिव स्तर पर प्रमोट हुए. साथ ही डॉक्टर आदर्श सिंह सचिव पद पर प्रमोट किए गए.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल