May 8, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK ने बनाया सरकार, 4 दिनों में जुटाया बहुमत – इनसाइड स्टोरी


तमिलनाडु की राजनीति में हाल ही में बड़ा मोड़ आया है। बीते 4 दिनों तक चली राजनीतिक उठापटक और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स के बाद थलपति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेफ्ट और VCK ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे राज्य में दशकों तक काबिज रहे DMK-AIADMK गठबंधन का राजनीतिक दबदबा टूट गया है।

विधानसभा की स्थिति

  • तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें।
  • बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत।
  • 4 मई को आए नतीजों में TVK ने 108 सीटें जीती।
  • विजय खुद पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट सीट से विजयी।
  • कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन से संख्या 112 हुई।
  • VCK, CPI और CPIM का समर्थन मिलने के बाद बहुमत पूरा।

किसने साथ दिया?

विजय को समर्थन देने वाली पार्टियां:

  • VCK: 2 सीटें
  • CPI: 2 सीटें
  • CPIM: 2 सीटें
    इन सहयोग से विजय के पास बहुमत का आंकड़ा पूरी तरह जुट गया।

विजय ने बहुमत कैसे जुटाया?

  • कांग्रेस ने पहले ही अपने 5 विधायकों के साथ TVK का समर्थन किया।
  • VCK, CPI और CPIM ने आंतरिक बैठकों और विचार-विमर्श के बाद समर्थन दिया।
  • राज्यपाल से दो बार मुलाकात के बावजूद न्योता न मिलने पर विपक्षी दलों के विरोध और असमंजस के बीच विजय ने पर्दे के पीछे से सहयोग मांगा।
  • VCK और वामपंथी दलों ने औपचारिक पत्र और बैठकों के बाद समर्थन दिया।

राजनीतिक महत्त्व

  • त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का संवैधानिक अधिकार।
  • TVK की सरकार बनने से राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव
  • DMK और AIADMK का दशकों का दबदबा टूटा।
  • राज्य में नए गठबंधन और सहयोगी दलों की भूमिका अहम बनी।