लखनऊ. पूरे प्रदेश में आज भी घनघोर भीषण कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते ठंड और बढ़ी हुई है. भीषण ठंड के चलते लोग घरों में दुबके हुए हैं. ठंड की वजह से स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है.
राज्य में भीषण कोहरे के चलते शहर से लेकर गांव तक घना कोहरा छाया हुआ है. अभी यह ठंड इतने में ही नहीं रुकेगी नए वर्ष में पछुवा हवा और ठिठुरन बढ़ाएगी. तापमान अभी और नीचे जाएगा. अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं. मौसम विभाग ने बताया कि पछुवा हवाओं के चलते आने वाले तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी. ठंड को देखते हुए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं
बच्चों के स्कूल के समय में भी बदलाव हुआ है. दिल्ली NCR में शीतलहरी को लेकर येलो अर्लट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 5 दिनों तक शीतलहरी का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 8 ℃ और अधिकतम तापमान 21 ℃ रहने को संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 2 जनवरी तक तापमान 4 ℃ तक पहुंचने की संभावना है.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल