रायपुर। महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र में गैस चोरी करवाने वाले पक्ष ने ही चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। मामला अब रायपुर पुलिस आईजी तक पहुंच गया है। पुलिस की लापरवाही भी इस मामले में सामने आई है। शिकायत पर पुलिस ने चोरी की गैस तलाश शुरू कर दी है।
टैंकर मालिक के. सुब्रह्मण्यम ने थाना सिंघोडा में शिकायत देकर दावा किया है कि टैंकरों से करीब 52 टन गैस चोरी हो गई। जबकि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दिसंबर 2025 में इंडियन ऑयल कंपनी के छह टैंकरों से गैस निकालकर 80 कमर्शियल और 56 घरेलू सिलिंडरों में अवैध रूप से चोरी की गई थी।
गैस चोरी की सूचना पर विभाग ने छापा मारा, जहां टैंकरों से गैस सिलिंडरों में भरी जा रही थी। चालक वाल्व खोलकर वाहन और दस्तावेज लेकर भाग निकले। पुलिस ने छह टैंकर और सिलिंडर जब्त कर लिए। तीन महीने तक कोई दावा नहीं आने पर पुलिस अधीक्षक ने गैस के रिसाव और खतरे को देखते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा।
इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर सहायक खाद्य अधिकारी के माध्यम से टैंकरों को रायपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के सुपुर्द कर दिया गया।
छापेमारी के दौरान खाली सिलिंडर और खुले वॉल्व वाले जब्त किए गए। टैंकर सुरक्षा कारणों से कलेक्टर के निर्देश पर रायपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सुपुर्द कर दिए गए। थाना प्रभारी ने खाद्य विभाग की मौजूदगी में पंचनामा कर सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी कराई।
जब टैंकर आरंग की एक कंपनी को सुपुर्द किए तब बिना तौले ही खाद्य विभाग ने दे दिए। अब गैस कम होने की शिकायत की जा रही है।

More Stories
अधिकारी और लिपिक पर आरोप: दिव्यांगों की योजनाओं में अनियमितता, जांच की मांग
हल्दी रस्म के बीच दुल्हन की मौत: 4 माह की गर्भवती थी, गर्भपात की गोलियां खाने से हुई दर्दनाक घटना
राज्यसभा सभापति ने 7 ‘आप’ सदस्यों के भाजपा में विलय को दी मंजूरी, पार्टी की सदस्य संख्या 113 हुई