मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल शिक्षकों की भर्ती होगी। लंबे समय के बाद स्पोर्ट्स टीचर की भर्ती निकाली गई है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा अधिसूचना जारी की है। खेल, संगीत-गायन, वादन, नृत्य शिक्षकों की भर्ती भी होगी। 30 जनवरी 2023 से आनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। 13 फरवरी 2023 को आवेदन का आखिरी दिन है। आगामी 25 अप्रैल को परीक्षा होगी।
बताया जाता है कि करीब 32 साल बाद स्पोर्ट्स टीचर की भर्ती निकाली गई है।एमपी के स्कूलों में सब्जेक्ट टीचर के साथ स्पोर्ट्स, म्यूजिक और डांस टीचर भी रखें जायेगें। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रुलबुक जारी कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग में माध्यमिक शिक्षक के लिए सब्जेक्ट टीचर के साथ खेल संगीत गायन वादन और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में खेल संगीत गायन वादन और नृत्य को भी शामिल किया गया है। जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत होने वाली पात्रता परीक्षा में माध्यमिक सब्जेक्ट टीचर और प्राथमिक शिक्षक में खेल संगीत गायन वादन के लिए भी परीक्षा होगी।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने