रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय ने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल की उपस्थिति में रायपुर नगर पालिकनिगम जोन 8 अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत सोनडोंगरी क्षेत्र में एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेंटर का संचालन कर रही अनुबंधित एजेंसी एनिमल वेलफेयर सोसायटी हरियाणा के कार्य और व्यवस्था का वहाँ पहुंचकर औचक निरीक्षण किया.
सोनडोंगरी में नगर निगम रायपुर द्वारा एनिमल वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से संचालित एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेंटर में अब तक लगभग 413 श्वानों की नसबंदी शासन के नियमों के अंतर्गत की जा चुकी है और यह क्रम प्रतिदिन औसतन लगभग 15 श्वानों की रायपुर नगर निगम क्षेत्र के मार्गो से धरपकड़ कर प्रतिदिन नियमित रूप से एजेंसी एनिमल वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से प्रगति पर है.
अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय ने सोनडोंगरी में संचालित एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेंटर की ऑपरेशन थियेटर, चिकित्सकों के प्रबंधन, धरपकड़ कर लाये गए श्वानों के वेक्सीनेशन कार्य, डी वार्मिंग कार्य सहित केन्द्र की सभी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया और सम्बंधित एजेंसी के प्रतिनिधि को लगातार सुव्यवस्थित संचालन के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
अधिकारियों ने बताया कि बैरन बाजार में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेंटर को मिलाकर अब रायपुर शहर नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 30 श्वानों की धरपकड़ कर उनकी नसबन्दी का कार्य प्रगति पर है. सोनडोंगरी क्षेत्र में नगर निगम रायपुर के एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेंटर में अनुबंधित एजेंसी एनिमल वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से श्वान नसबंदी कार्य में श्वानों की प्रतिदिन नियमित रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मार्गो में धरपकड़ और श्वान नसबन्दी का कार्य एजेंसी के माध्यम से उनकी डॉग कैचर टीम द्वारा उनके डॉग कैचर वाहन के माध्यम से अनुबंध की शर्तों के अनुरूप किया जाता है.इसकी प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग का प्रशासनिक कार्य दायित्व नगर निगम जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर के मार्गनिर्देशन में प्रतिदिन नियमित निर्वहन किया जाता है.

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच