बिलासपुर। हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही से परेशान बिलासपुर के तरुण साहू ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए विभागीय टेबल पर बादाम बिखेर दिए। युवक का कहना है कि एक साल से उसका नामांतरण फाइल गायब है, और अधिकारियों के लगातार चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं मिला।
तिफरा क्षेत्र में युवक ने रिसेल में एक EWS फ्लैट खरीदा था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए वह हाउसिंग बोर्ड में नामांतरण करवाने पहुंचा, लेकिन विभाग ने बताया कि उसकी फाइल गुम हो चुकी है। तरुण के अनुसार, एक साल से वह सिर्फ “कल आना, परसो आना” की स्थिति में उलझा हुआ था।
लगातार चक्कर काटने और प्रक्रिया में हो रही देरी से तंग आकर युवक ने विरोध का ऐसा तरीका चुना, जिसे देखकर मौजूद कर्मचारी भी हैरान रह गए। वह बादाम की थैली लेकर पहुंचा और मेज पर बिखेरते हुए मैडम से कहा “मैडम, शायद बादाम खाने से आपकी याददाश्त बढ़ जाए और मेरी फाइल मिल जाए।”
युवक ने इस पूरे विरोध का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह अधिकारी के टेबल पर बादाम रखते दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने हाउसिंग बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

More Stories
NEET-UG OMR विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 159 अंक पर छात्रा का दावा खारिज; कोर्ट ने बताई पूरी वजह
गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत, दोनों की होने वाली थी शादी; शराब पार्टी के बाद छत पर मिली लाश
मरकाटोला घाट पर भीषण हादसा: मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, कांकेर जा रहे ग्रुप पर टूटा कहर