महासमुंद। ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक आईशर प्रो 2059 वाहन (क्रमांक AP 39 TT 4556) में ओडिशा राज्य की ओर से पलसापाली बैरियर की तरफ आ रहा है। सूचक के निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया।
वाहन चालक से पूछताछ और सघन तलाशी लेने पर वाहन के अंदर लदे केला के बीच, 29 बोरियो में छुपाकर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) का परिवहन करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मौके से कुल 29 अलग-अलग बोरियों में भरा 912.760 किलोग्राम गांजा (बोरी सहित) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4,56,38,000 रुपये है।आरोपी का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B)(ii)(C) तथा अन्य सुसंगत धाराओं 336(2), 338, 340 BNS के तहत विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
अब्दुल नईम पिता अब्दुल कलीम उम्र 42 वर्ष निवासी मकान नं. 34, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड, केजीएन कॉलोनी, जाकिर नगर, थाना आजाद नगर, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), झारखंड।
जब्त संपत्ति
1- 912.760 किलोग्राम गांजा कीमत 4,56,38,000 रुपये।
2- परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक आईशर प्रो 2059 क्रमांक AP 39 TT 4556 कीमत 10,00,000 रुपये।
3- 02 नग मोबाइल कीमत 7,000 रुपये।
4- 04 नग फर्जी नंबर प्लेट OD 02 DJ 8517 (दो नग) एवं UP 93 CT 8365 (दो नग)।

More Stories
पैरी नदी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार! 3 मशीनें और हाईवा जब्त, साय सरकार की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 13 राज्यों में दस्तक, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, अगले हफ्ते छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में एंट्री
रेलवे फाटक पार करने से पहले पढ़ लें ये खबर! 540 लोगों को दी गई चेतावनी, 12 जून तक चलेगा विशेष अभियान