अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने शतायु पूर्ण करके शुक्रवार तड़के अपने भौतिक शरीर को त्याग दिया।
यहां यू एन मेहता हृदय रोग संस्थान में दो दिन पूर्व भर्ती श्रीमती हीरा बा ने आज तड़के ब्रह्म मुहूर्त में करीब साढ़े तीन बजे अंतिम श्वास ली। उन्होंने हाल ही में अपनी सौंवी वर्षगांठ मनायी थी। श्री मोदी कल भी अहमदाबाद में मां को देखने गए थे।
शोकाकुल प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ट्विटर पर मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”
उन्होंने लिखा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”
मां के निधन के बाद श्री मोदी नयी दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। उन्हें आज कोलकाता में कई कार्यक्रमों में भाग लेना था। सूत्रों के अनुसार वह कुछ कार्यक्रमों में वीडियो लिंक के माध्यम से शिरकत करेंगे।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने