रायगढ़. जलती कार की डिक्की में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस आग को बुझाने के बाद शव के शिनाख्त सहित घटना की जांच में जुट गई है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है. डिक्की में मिला शव महिला की होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी कापू, धरमजयगढ़ थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर मौजूद हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कापू थाना क्षेत्र के मैनपाट रोड में एक जलती हुई स्वीफ्ट कार को देख इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर कापू थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने आग बुझाने के बाद कार की डिक्की में देखा तो एक शव जल रहा था. घटना की सूचना धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा को दी गई. मामले को गंभीरता से लेते हए एसडीओपी धरमजयगढ़ थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है. शिनाख्त सहित घटना की अन्य जांच में जुट गई है. डिक्की में मिला शव महिला की होने की आशंका जताई जा रही है.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल