रीवा। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रदेश के किसी न किसी सरकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पकड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोकायुक्त पुलिस ने नार्दन कोल फील्ड लिमिटेड एनसीएल के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक त्रिपाठी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उन्हें 12 हजार रुपए घूस लेते हुए ट्रैस किया गया है। आरोपी को सिंगरौली एनसीएल स्थित शासकीय आवास में रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने एनसीएल दुधिचुआ प्रोजेक्ट में लगी वाहन जीप के बिल राशि ₹4 लाख 80 हजार रुपए एवं 36 हजार सिक्योरिटी मनी निकालने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। प्रार्थी सीधी जिला निवासी उमेश इंटरप्राइजेज के संचालक उमेश कुमार साहू ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा से की थी।
प्रार्थी की शिकायत और प्लान के मुताबिक आरोपी को उसके सरकारी आवास से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई को उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, उप निरीक्षक रितु शुक्ला, आकांक्षा पांडे, मुकेश मिश्रा, पवन पांडे, शाहिद खान, सुजीत साकेत, सुभाष पांडे सहित 12 सदस्यीय टीम ने अंजाम दिया है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने