रायपुर, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा के मार्गदर्शन में प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए लगातार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी सचिव श्री निरंजन सिंह की पहल पर प्रदेश के विभिन्न जिले एवं संभाग के प्रभारी अधिकारियों के द्वारा अपने प्रभार के जिलों में सतत् गश्त एवं निरीक्षण कर अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्यवाही की गई है, जिसमें करीब 7 लाख 51 हजार रूपए से अधिक कीमत की अंग्रेजी शराब एवं दो वाहन जप्त किया गया।
आबकारी विभाग की टीम ने दुर्ग जिले में 30 पेटी लगभग 260 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग एक लाख 75 हजार रूपए, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 100 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख 76 हजार रूपए एवं दो वाहन जप्त किए गए। बिलासपुर जिले में 24 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त किए गए। जशपुर जिले में 46 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। इसी प्रकार कांकेर जिले में 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। इन प्रकरण में सभी संबंधित आरोपियों के विरूद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की गई है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने