जम्मू, जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के बाहरी इलाके में सिधरा के निकट आतंकवादियों के समूह और सुरक्षा बलों के बीच आज तड़के हुई मुठभेड़ में भीषण गोलीबारी हुई।
पुलिस ने आज यहां बताया कि दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी विशेष सूचना पर सिधरा इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
पुलिस ने कहा कि वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हुई।
उन्होंने कहा कि गोलीबारी जारी है।
मुठभेड़ के मद्देनजर सिधरा-नरवाल बायपास पर यातायात निलंबित कर दिया गया है।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल