हादसे में 16 लोग घायल, एक की मौत!
रायपुर- महासमुंद // मोहम्मद इरफ़ान शेख :
महासमुंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल खल्लारी में आज हुए रोप-वे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन के निर्देशानुसार रोप-वे संचालक कंपनी रोप वे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता तथा स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 के अंतर्गत सेक्शन 289 एवं 125 (a) के तहत प्रकरण कायम किया है। यह कार्रवाई हादसे में लापरवाही के आरोपों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
उल्लेखनीय है कि आज हुए इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई है। घायलों का इलाज जारी है। जिनमें 8 को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उक्त रिपोर्ट मां खल्लारी देवी ट्रस्ट, खल्लारी द्वारा दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की गई है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने