साल 2022 खत्म होने जा रहा है और 2023 का आगाज होने वाला है, लेकिन ये नया साल पहले दिन से ही अपने साथ कुछ बड़े बदलाव लेकर आने वाला है, जो सीधे तौर पर आपकी वित्तीय सेहत पर प्रभाव डालने वाला साबित हो सकता है। वैसे तो हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कई Changes लाती है। लेकिन साल के पहले होने वाले बदलाव कुछ ज्यादा गौर करने वाले होते हैं, जिनसे पूरे साल का अंदाजा लगाया जा सकता है। 1 जनवरी 2023 से होने वाले प्रमुख बदलावों में गैस सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में चेंज हो सकता है। इसके साथ ही आरबीआई के दिशा-निर्देशों के मुताबिक बैंक लॉकर से जुड़े नियम बदलने वाले हैं। वहीं HDFC अपने क्रेडिट कार्ड्स पर रिवार्ड्स प्वाइंट्स के नियम बदलने वाला है, तो वहीं GST ई-इन्वॉयसिंग के लिए सीमा घटने वाली है।
GST Invoicing के नियम
जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग या इलेक्ट्रॉनिक बिल के नियम 1 जनवरी 2023 से बदलने जा रहे हैं। सरकार ने ई-इन्वॉयसिंग के लिए 20 करोड़ रुपये की सीमा को कम करते हुए पांच करोड़ रुपये कर दिया है। यह नियम 2023 के पहले दिन से लागू होने जा रहा है। इस नियम के लागू होने से अब उन कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक बिल जेनरेट करना जरूरी होगा जिनका बिजनेस सालान पांच करोड़ से अधिक का है।
Bank Locker के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पहली जनवरी 2023 से बैंक लॉकर को लेकर तय किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है। नए नियमों के लागू होने के बाद बैंकों पर लगाम लगेगी और वे ग्राहकों के साथ बैंक लॉकर को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे। इसके बाद बैंकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी…क्योंकि अगर लॉकर में रखे किसी ग्राहक के सामान को किसी कारणवश कोई नुकसान पहुंचता है, तो बैंक की जिम्मेदारी तय होगी। बता दें बैंक से ग्राहकों को 31 दिसंबर तक के लिए एक एग्रीमेंट साइन करना है, इसके जरिए ग्राहकों को लॉकर के नियमों में बदलाव के बारे में जानकारी SMS और अन्य माध्यम से दी जाएगी।
Vehicle खरीदना महंगा!
अगर आप भी नए साल पर अपने या परिवार के लिए गाड़ी खरीदने का प्लान बनाए बैठे हैं, तो हो सकता है कि आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़े। दरअसल, 2023 की शुरुआत से ही Maruti Suzuki, MG Motors, Hyundai, Reno से लेकर Audi और Mercedese जैसी कंपनियां अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। टाटा की ओर से अपने कॉर्मशियल गाड़ियों की कीमत जनवरी 2023 से बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया गया है।
Credit Card के नियम
प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी ने अपने क्रेडिट कार्ड (HDFC Bank Credit Card) के नियमों में चेंज करने का फैसला किया है, जो 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएगा। अगर आप इस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर ये बदलाव आपके लिए जानना जरूरी है। दरअसल, HDFC क्रेडिट कार्ड के पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स के Rule Change होने जा रहे हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने सभी रिवॉर्ड पॉइंट का भुगतान 31 दिसंबर 2022 तक कर लें।
LPG-CNG-PNG के दाम
नए साल की शुरुआत में LPG Cylinder-CNG-PNG की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वैसे तो तेल-गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दाम संशोधित करती हैं। लेकिन नए साल पर सरकार की ओर से आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बीते कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके चलते देश में नए साल पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
Phone कंपनियों के लिए नया रूल
इन पांच बड़े बदलावों के साथ ही एक जनवरी 2023 से फोन निर्माता कंपनियों और इसका आयात-निर्यात करने वाली फर्मों के लिए भी नया रूल आएगा। इसके तहत कंपनियों को हर फोन के आईएमईआई (IMEI) नंबर का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। दूरसंचार विभाग ने IMEI से छेड़छाड़ होने के मामलों पर लगाम लगाने के लिए ये तैयारी की है। जो फोन विदेशी यात्रियों के साथ भारत आए हैं, उनका भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी