इंदौर। में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया, जहां बृजेश्वरी एक्सटेंशन इलाके में आगजनी की घटना में 9 लोगों की जान चली गई। एक ओर जहां परिजन अपनों को खोने के गम में डूबे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता प्रशिक्षण शिविर में जश्न मनाते नजर आए। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने डांस के गजब गजब के स्टेप में जमकर ठुमके भी लगाए ।
बताया जा रहा है कि शिविर के दौरान नेता फिल्मी गानों पर डिस्को डांस करते हुए ठुमके लगा रहे थे और सीटियां बजाकर माहौल का आनंद ले रहे थे। इस दौरान शहर में हुए बड़े हादसे को लेकर किसी प्रकार की संवेदनशीलता या शोक का भाव दिखाई नहीं दिया।
इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आम जनता का कहना है कि जब शहर में इतनी बड़ी त्रासदी हुई है, तब जनप्रतिनिधियों से संवेदनशील व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। अब सवाल यह उठता है कि क्या जनप्रतिनिधियों को ऐसे समय में अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता नहीं दिखानी चाहिए? यह मामला नेताओं की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इस डांस का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी के नेता कटघरे में खड़े नजर आ रहे है हालांकि अभी बीजेपी पार्टी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

More Stories
15 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानें रहेंगी बंद, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश
CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट का ₹1 लाख जुर्माना रद्द, टेंडर प्रक्रिया पर लगी मुहर
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री साय